Song: Gaiye Ganapati Jagvandan
Album: Shri Ganesh
Singer: Jagjit Singh
Composed: J. S. R. Madhukar
Lyrist: Goswami Tulsidas
Label: Times Music Spiritual

Like || Comment || Subscribe || Share

गाइये गणपति जगवंदन: भजन

LYRICS

गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

सिद्धि सदन गजवदन विनायक ।
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक ॥
गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

मोदक प्रिय मुद मंगल दाता ।
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता ॥
गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

मांगत तुलसीदास कर जोरे ।
बसहिं रामसिय मानस मोरे ॥
गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयरलाइक या कॉमेंट जरूर करें!